बरेली में मोहम्मद आरिफ की 16 दुकानों वाली दो मंजिला कॉमर्शियल बिल्डिंग बुलडोजर से ध्वस्त, कौन हैं ये?
बरेली में 26 सितंबर के दंगे के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर के सबसे करीबी कॉलोनाइजर मोहम्मद आरिफ के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है. बरेली विकास प्राधिकरण ने शनिवार की शाम मोहम्मद आरिफ की 16 दुकानों को तोड़ा था.
ADVERTISEMENT

Bulldozer Action
बरेली में 26 सितंबर के दंगे के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर के सबसे करीबी कॉलोनाइजर मोहम्मद आरिफ के खिलाफ लगातार एक्शन जारी है. बरेली विकास प्राधिकरण ने शनिवार की शाम मोहम्मद आरिफ की 16 दुकानों को तोड़ा था. हालांकि ये कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई थी. ऐसे में बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने रविवार सुबह पहुंचकर कार्रवाई को फिर से शुरू कर दिया. वहीं मार्केट में जिन लोगों की दुकान थी उन्हें समय दिया गया था कि वह अपना कीमती सामान बाहर निकल सकें. कुछ घंटे की मोहलत के बाद विकास प्राधिकरण के तीन बुलडोजर ने एक साथ कार्रवाई शुरू की.