बाराबंकी की इस फेमस दुकान पर नाश्ता करने गए ग्राहक के प्लेट में सब्जी के साथ मिली फ्राई छिपकली, जमकर हुआ बवाल
बाराबंकी में बीती शाम एक व्यक्ति गुप्ता की मशहूर कचौड़ी भंडार पर नाश्ता करने पहुंचा था. लेकिन खाने से पहले ग्राहक को सब्जी वाली प्लेट में कुछ अजीब सा दिखाई दिया. जब उसने ध्यान से प्लेट में देखा तब उसे समझ आया कि सब्जी के साथ प्लेट में छिपकली भी परोसी गई है.
ADVERTISEMENT

Barabanki News
घर के आसपास की फेमस पूड़ी कचौड़ी की दुकानों पर अक्सर लोग सुबह-शाम नाश्ता करने पहुंचते हैं. लेकिन अगर आप किसी ऐसी जगह जाइए तो पहले खाने की प्लेट को अच्छी तरह से चेक कर लें. क्योंकि हो सकता है सब्जी के साथ आपको छिपकली भी परोसी गई होगी. ताजा मामला बाराबंकी जिले से सामने आया है जहां बीती शाम एक व्यक्ति गुप्ता की मशहूर कचौड़ी भंडार पर नाश्ता करने पहुंचा था. लेकिन खाने से पहले ग्राहक को सब्जी वाली प्लेट में कुछ अजीब सा दिखाई दिया. जब उसने ध्यान से प्लेट में देखा तब उसे समझ आया कि सब्जी के साथ प्लेट में छिपकली भी परोसी गई है. इसे देखते ही ग्राहक भड़क गया और जमकर हंगामा करने लगा जिसके बाद गुप्ता की मशहूर कचौड़ी भंडार पर भीड़ इकट्ठा हो गई.