लेटेस्ट न्यूज़

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद के बीच 'कालनेमी' को लेकर छिड़ी रार, CM योगी के बयान के बाद मचा सियासी बवाल

Kalnemi Remark Controversy: प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और प्रशासन के बीच जारी विवाद ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बिना नाम लिए भेष बदलने वाले राक्षस कालनेमी का जिक्र करने के बाद सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है.इस बयान को सीधे तौर पर शंकराचार्य से जोड़कर देखा जा रहा है जिस पर अविमुक्तेश्वरानंद ने भी कड़ा पलटवार किया है.

ADVERTISEMENT

CM Yogi and Avimukteshwarananda
CM Yogi and Avimukteshwarananda
social share
google news

Kalnemi Remark Controversy: प्रयागराज माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ जुड़ा विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है. मामले में हो रही तमाम बयानबाजियों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गुरुवार को बड़ी बात कह दी. उन्होंने बिना नाम लिए भेष बदलने वाले राक्षस कालनेमी का नाम लेकर बड़ा बयान दे दिया जिसके बाद बवाल मच गया. सीएम योगी के इस बयान को ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ जोड़ा जाने लगा.ऐसे में अब अविमुक्तेश्वरानंद के जवाब ने इस मामले को और तूल दे दी है.