गोरखपुर की अंशिका सिंह के मोबाइल में अश्लील वीडियो मिले! इसने मारी थी अमिताभ निषाद को गोली
Anshika Singh Crime Kundali: गोरखपुर में इंस्टाग्राम रील के जरिए सुर्खियां बटोरने वाली अंशिका सिंह के खतरनाक आपराधिक नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है. आरोप है कि अंशिका हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए लोगों को शिकार बनाती थी और मोटी रकम वसूलती थी. 20 जनवरी को एक जन्मदिन पार्टी के दौरान विवाद होने पर अंशिका ने सरेआम गोलीकांड को अंजाम दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
ADVERTISEMENT

Anshika Singh
Anshika Singh Crime Kundali: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक ऐसी सनसनीखेज खबर सामने आई है जिसने पुलिस और आम जनता, दोनों के होश उड़ा दिए हैं. पता चला है कि इंस्टाग्राम पर रील बनाकर सुर्खियां बटोरने वाली अंशिका सिंह एक खतरनाक आपराधिक नेटवर्क चला रही थी. खुलेआम गोलीकांड को अंजाम देने वाली इस लड़की के काले कारनामों की परतें अब एक-एक कर खुलने लगी हैं.