लेटेस्ट न्यूज़

IB की इस रिपोर्ट पर 'पावर स्टार' पवन सिंह को MHA ने दी 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा, इतने सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने भोजपुरी एक्टर पवन सिंह को 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है. यह सुरक्षा इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की 'थर्ड परसेप्शन रिपोर्ट' के आधार पर दी गई है, जिसमें पवन सिंह की सुरक्षा को खतरा बताया गया है.

ADVERTISEMENT

Pawan Singh
Pawan Singh
social share
Google CTA

भोजपुरी सिनेमा के 'पावर स्टार' पवन सिंह बिहार चुनाव के बीच अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ घरेलू विवाद को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच पवन सिंह से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने उन्हें 'Y' कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है. यह सुरक्षा इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की 'थर्ड परसेप्शन रिपोर्ट' के आधार पर दी गई है, जिसमें पवन सिंह की सुरक्षा को खतरा बताया गया है. इस सुरक्षा के तहत अब सीआरपीएफ कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे.