लेटेस्ट न्यूज़

संभल की अमीना ने मुरादाबाद के TMU अस्पताल में 5 दिनों के अंदर 4 बच्चों को दिया जन्म, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित TMU अस्पताल में एक दुर्लभ और चमत्कारी मामला सामने आया है, जहां संभल की 31 वर्षीय महिला ने पांच दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया. खास बात यह रही कि सभी डिलीवरी बिना ऑपरेशन के सामान्य प्रक्रिया से हुई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) अस्पताल से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे चिकित्सा जगत का एक बड़ा चमत्कार माना जा रहा है. संभल जिले की 31 वर्षीय महिला अमीना ने मात्र पांच दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया, जिसने न सिर्फ परिवार को खुशी से भर दिया बल्कि पूरे मेडिकल जगत को भी आश्चर्य में डाल दिया है. इस केस की सबसे खास बात यह रही कि यह पूरी डिलीवरी सामान्य (नॉर्मल) प्रक्रिया से हुई, जबकि ऐसे जटिल मामलों में आमतौर पर सिजेरियन ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है. डॉक्टरों की सूझबूझ और लगातार निगरानी के चलते यह असंभव सा लगने वाला मामला भी सफलतापूर्वक पूरा हो सका. महिला ने दो बेटों और दो बेटियों को जन्म दिया है और फिलहाल मां और सभी नवजात बच्चे डॉक्टरों की देखरेख में पूरी तरह सुरक्षित हैं.