गोरखपुर की ये लड़की कौन जो लखनऊ के होटल में आई, नशे में धुत हुई, कमरे में कॉन्डम के पैकेट मिले और एक लड़का मारा गया?
Lucknow Crime News: लखनऊ से जुर्म की दुनिया की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां दिवाकर यादव नामक होटल कर्मचारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है. किसने मारी गोली, इसमें लड़की का क्या एंगल है... सब कुछ जानिए.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ही जब अपराधियों द्वारा कानून-व्यवस्था का मजाक बनाया जा रहा है, तो सूबे के अन्य जिलों में क्या हाल होगा उसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं. लखनऊ के विकल्प खंड स्थित एक होटल में देर रात हुई गोलीबारी की घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार, दिवाकर यादव नामक होटल कर्मचारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक और उसके साथ मौजूद एक युवती को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है. घटना किस वजह से हुई उसकी जानकारी आप खबर में आगे विस्तार से हासिल कीजिए.