BRD मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल रूम में बेड पर इस हाल में मिली 32 साल के डॉक्टर डेविड की बॉडी, क्या हुआ उनके साथ
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में हड़कंप! एनेस्थीसिया विभाग के युवा डॉक्टर अबिषो डेविड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस जांच जारी.
ADVERTISEMENT

Gorakhpur Crime News
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत एक युवा डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पड़ी मिली. मृतक डॉक्टर की पहचान 32 वर्षीय अबिषो डेविड के रूप में हुई है, जो केरल के तिरुअनंतपुरम जिले के रहने वाले थे. वे मेडिकल कॉलेज के सौ सीटेट पीजी बॉयज हॉस्टल में रह रहे थे और एनेस्थीसिया विभाग में जूनियर रेजिडेंट (जेआर-3) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.