लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ संग ये 5 जिले स्टेट कैपिटल रीजन में होंगे शामिल, पहली सर्वे रिपोर्ट आई तो अब ये स्टेप उठा रहीं IAS रोशन जैकब

लखनऊ और उसके आसपास के जिलों को अब एक नया विकास मॉडल मिलने जा रहा है. प्रस्तावित उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन का स्वरूप अब आबादी और बसावट के आधार पर तय किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

IAS Roshan Jacob
IAS Roshan Jacob
social share
Google CTA

लखनऊ का विकास अब दिल्ली-एनसीआर के तर्ज पर किए जाने की तैयारी चल रही है. योगी सरकार ने लखनऊ को स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है.ऐसे में अब लखनऊ और उसके आसपास के जिलों को अब एक नया विकास मॉडल मिलने जा रहा है. प्रस्तावित उत्तर प्रदेश स्टेट कैपिटल रीजन का स्वरूप अब आबादी और बसावट के आधार पर तय किया जाएगा. इस योजना में लखनऊ के साथ-साथ सीतापुर, उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली जैसे जिलों को शामिल किया जाएगा.