लखनऊ के होटल में 'मंगेतर' के साथ थे डॉ. फुजैल... अचानक ऐसा क्या हुआ कि बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत
Lucknow Crime News: लखनऊ के एक होटल में अपनी कथित मंगेतर संग रुके 28 साल के डॉक्टर फुजैल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है. मौत के कारण की सही जानकारी अभी तक नहीं मिली है. पुलिस ने जो बताया उसे जानिए.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News (Representative News)
Lucknow Crime News: लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में 28 साल के एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. यह घटना भरतनगर स्थित एक होटल की है. जानकारी के मुताबिक, सीतापुर निवासी डॉ. फुजैल चीन से एमबीबीएस करने के बाद लखनऊ में रहकर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. डॉ. फुजैल अपनी कथित मंगेतर के साथ होटल में ठहरे हुए थे. बीते शुक्रवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. होटल में मौजूद युवती ने तुरंत कर्मचारियों को सूचना दी जिसके बाद डॉक्टर को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.