लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में शुभम गौतम को आया शिल्पा और पूजा का कॉल फिर इस लड़के के साथ गजब के कांड हो गए

लखनऊ में शुभम गौतम नमक युवक संग जालसाजों ने बड़ा फ्रॉड कर दिया. नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने उससे 1.55 लाख रुपये की ठगी कर ली. खबर में जानिए शिल्पा और पूजा ने इस कांड में क्या-क्या किया?

ADVERTISEMENT

Luckow Crime News
Luckow Crime News
social share
Google CTA

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक हैरान करने वाला जॉब फ्रॉड मामला सामने आया है. यहां सुलतानपुर के सराय अंचल पखरौली निवासी शुभम गौतम को शिपिंग कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने 1.55 लाख रुपये की ठगी कर ली. आरोपियों ने फर्जी प्रवेश पत्र और परीक्षा के नाम पर पैसे वसूले. पीड़ित शुभम ने बताया कि नौकरी की तलाश के दौरान उसे दिसंबर 2023 में शिल्पा और पूजा नाम की दो महिलाओं का फोन आया, जिन्होंने खुद को नार्थ इंडिया मरीन एकेडमी एंड मैनेजमेंट सर्विसेज, हरियाणा की कर्मचारी बताया था.