गाय परेशान हो रही पटाखे दूर जलाओ... झगड़े के बाद पिता ने दिया बेटे को पड़ोसी वकील पर गोली चलाने का आदेश, उसने झोंका फायर
Lucknow Crime News: लखनऊ में दिवाली वाली रात पटाखे जलाने को लेकर भारी विवाद हुआ. आरोप है कि यहां एक पिता ने अपने बेटे को पड़ोसी के ऊपर गोली चलाने का आदेश दिया. फिर जो हुआ उसे खुद जानिए.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में दिवाली की रात पटाखा जलाने को लेकर जमकर विवाद हुआ. आरोप है कि इस विवाद में पिता के कहने पर बेटे ने एक वकील पर गोली चला दी. गोली सिर में लगने से वकील गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.