लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में सीमेंट बिजनेसमैन की पत्नी निकिता महाना की संदिग्ध मौत, बहन ने सुनाई 3 बजे रात वाली डरावनी कहानी!

लखनऊ के कृष्णानगर में सीमेंट कारोबारी की पत्नी निकिता महाना की संदिग्ध मौत पर हंगामा. बहन ने सुनाई रात 3 बजे की डरावनी कहानी, पति पार्थ महाना पर दहेज हत्या का केस दर्ज.

ADVERTISEMENT

Nikita Mahana, Parth Mahana, Lucknow suspicious death
Nikita Mahana, Parth Mahana, Lucknow suspicious death
social share
Google CTA

लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सीमेंट कारोबारी की पत्नी निकिता महाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसका पति घर में ही मौजूद था. मृतका की बहन ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. दिल्ली के मालवीय नगर निवासी निकिता की शादी दिसंबर 2022 में पार्थ महाना से हुई थी. पार्थ महाना कानपुर के जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी में रहने वाला सीमेंट कारोबारी है. परिवार का लखनऊ के कृष्णानगर सेक्टर-डी में भी मकान है.