लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: प्रयागराज सबसे गर्म, नजीबाबाद में गिरा पारा... यूपी में ठंड की रफ्तार को लेकर IMD ने ये बताया

यूपी के मौसम का हाल: प्रयागराज में 34.2 डिग्री अधिकतम तापमान, जबकि नजीबाबाद में न्यूनतम 19.2 डिग्री दर्ज. IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों में 2-4 डिग्री तापमान की गिरावट का दिया अलर्ट.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में अब गुनगुनी ठंड ने पैर पसार लिए हैं. कई जिलों में पारा लुढ़क रहा है और दिवाली के बाद कुछ जगहों पर फॉग और स्मॉग का भी असर देखने को मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र ने यूपी के अलग-अलग इलाकों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान के डिटेल शेयर किए हैं. यूपी में सबसे ठंडा इलाका नजीबाबाद का रहा. यहां पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया है. टॉप 5 ठंडे स्थानों में मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरदोई और इटावा शामिल रहे. यहां भी न्यूनतम तापमान कम रहा.