Aaj Ka UP: दलित बुजुर्ग रामपाल ने अखिलेश और मायावती को खड़ा कर दिया एक साथ!
लखनऊ के काकोरी में दलित बुजुर्ग रामपाल से कथित अमानवीयकृत घटना पर यूपी की राजनीति गरमाई. अखिलेश यादव और मायावती समेत पूरा विपक्ष एक साथ आया, BJP सरकार को घेरने की तैयारी. क्या ये घटना यूपी में दलित सियासत का नया मोड़ बनेगी?
ADVERTISEMENT

Rampal Lucknow Incident, Dalit Atrocity UP
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कथित पेशाब कांड पर समाजवादी पार्टी से लेकर बहुजन समाज पार्टी तक, सब सक्रिय हो गए हैं. इस मामले के पीड़ित दलित बुजुर्ग रामलाल लखनऊ के काकोरी थाना के गांव में रहते हैं. वहां पर एक मंदिर में बैठने और प्रांगण में कथित तौर पर पेशाब हो जाने के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि अब इसपर सियासत हो रही है. रामलाल दलित समुदाय से आते हैं. उनका आरोप यह है कि वो दमा के मरीज हैं और वह उस बरामदे में बैठे थे जो उनके घर के सामने और वो मंदिर का बरामदा है. गलती से उनसे पेशाब हो गया क्योंकि वो बीमार थे. वो उठकर जा नहीं पाए. जब इसकी जानकारी वहां के मंदिर के संचालक को हुई तो उसने उनसे बहुत ही अमानवीकृत करवाया.