लखनऊ: बच्चा चोरी के शक में शख्स को पीटकर किया गया लहूलुहान, 8 नामजद-500 अज्ञात पर केस दर्ज
Lucknow News: लखनऊ के काकोरी स्थित मौनदा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में ग्रामीण एक व्यक्ति को…
ADVERTISEMENT
Lucknow News: लखनऊ के काकोरी स्थित मौनदा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में ग्रामीण एक व्यक्ति को बच्चा चोर कहकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसी खबर मिली है कि बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने व्यक्ति को इतना पीटा कि जिससे वह लहूलुहान हो गया और उसके सिर से खून भी निकलने लगा. आपको बता दें कि पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज कर लिया है.