UPTak Baithak Logo

लखनऊ में दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी बनारसी बिकनी? जानें वायरल दावे की असली सच्चाई

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शादी समारोह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वायरल तस्वीर में एक लड़की पीले रंग की बनारसी बिकनी पहने हुए नजर आ रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शादी समारोह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वायरल तस्वीर में एक लड़की पीले रंग की बनारसी बिकनी पहने हुए नजर आ रही है. वहीं उसके सामने खड़ा दूल्हा शेरवानी में देखा जा सकता है. ऐसे में इस तस्वीर को देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. माना जा रहा है कि इस महिला ने अपनी शादी के दिन के लिए ऐसी ड्रेस चुनकर लोगों की रूढ़िवादी सोच को चुनौती दी है. अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या सच में लड़की ने बनारसी बिकनी में शादी की है? यह जानने ने के लिए यूपीTak ने इस तस्वीर का फैक्ट चेक किया, जिसमें यह तस्वीर पूरी तरह से फेक पाई गई.