लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में एक ट्रक पार कराने के 7000 रुपए! ARTO पुष्पांजलि, खनन अफसर देशराज पर हुआ FIR तो खुला खेल

UPSTF ने ओवरलोड ट्रकों कों अवैध तरीके से पास कराने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में परिवहन और खनन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की बात भी सामने आई है.

ADVERTISEMENT

overload truck:सांकेतिक तस्वीर
overload truck:सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

UPSTF ने ओवरलोड ट्रकों कों अवैध तरीके से पास कराने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में परिवहन और खनन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत की बात भी सामने आई है. जांच में पता चला है कि ओवरलोड बालू और मौरंग से लदे ट्रकों को पास कराने के लिए दलाल एक ट्रक से 7000 रुपये वसूलते थे. इस अमाउंट में से 5000 रुपये सीधे आरटीओ और खनन विभाग के अधिकारियों तक पहुंचाए जाते थे. पैसे जमा होने के बाद ये ट्रक बिना किसी चेकिंग के यूपी में सफर करते थे. ऐसे में अब UPSTF ने लखनऊ, फतेहपुर, उन्नाव और रायबरेली में एक छापेमारी करते हुए एआरटीओ से लेकर खनन अधिकारियों तक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.