VHP के नेता प्रिंस को जेल भिजवाने वाली ADM का ट्रांसफर, PCS अफसर ऋतु पुनिया की कहानी चौंकाऊ है!
पीलीभीत की ADM ऋतु पुनिया का ट्रांसफर हो गया है. उनका VHP के नेता प्रिंस गौड़ से विवाद हुआ था. ट्रांसफर के बाद से ही ऋतु पुनिया की चर्चा है. खबर में आगे उनकी प्रोफइल देखिए.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में प्रिंस गौड़ और PCS ऋतु पुनिया
उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ऋतु पुनिया की इस वक्त जमकर चर्चा है. पीलीभीत में तैनात ADM ऋतु पुनिया ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ के खिलाफ एफआईर दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने प्रिंस को अरेस्ट कर जेल भेजा. प्रिंस के जेल जाने पर मामले में तूल पकड़ लिया. बता दें कि ADM ऋतु पुनिया का आरोप था कि प्रिंस ने उनकी छवि खराब की, उनसे रंगदारी मांगी और हमला करवाया. इन्हीं आरोपों के चलते पुलिस ने प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई की. मगर प्रिंस के जेल जाते ही सियासत गरमा गई. अब एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ऋतु पुनिया को यूपी सरकार ने पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है. कार्रवाई होने के बाद से ही ऋतु पुनिया चर्चा के केंद्र में हैं. आइए आपको खबर में आगे बताते हैं कौन हैं ऋतु पुनिया .