लेटेस्ट न्यूज़

पुलिस ने अब कानपुर से कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. आरिफ मीर को उठाया... टेरर कनेक्शन में क्या पता चला?

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के डॉ. मोहम्मद आरिफ को कानपुर में हिरासत में लिया गया है. माना जा रहा है कि डॉ. आरिफ लखनऊ की डॉ. शाहीन का करीबी सहयोगी है. बता दें कि आरिफ कानपुर के हृदय रोग संस्थान में प्रथम वर्ष का छात्र था.

ADVERTISEMENT

Dr Arif Mir
Dr Arif Mir
social share
google news

Dr. Arif Mir detained from Kanpur: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के डॉ. मोहम्मद आरिफ को कानपुर में हिरासत में लिया गया है. माना जा रहा है कि डॉ. आरिफ लखनऊ की डॉ. शाहीन का करीबी सहयोगी है. बता दें कि आरिफ कानपुर के हृदय रोग संस्थान में प्रथम वर्ष का छात्र था. सूत्रों से पता चला है कि डॉ. आरिफ आतंकवादी उमर का सहपाठी था. दोनों श्रीनगर के एक मेडिकल कॉलेज में साथ पढ़ते थे. दिल्ली में लाल किला विस्फोट से कुछ दिन पहले ही आरिफ ने कथित तौर पर उमर से बात की थी. सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की विशेष टीम अब डॉ. आरिफ को पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है.