लखनऊ में कॉलेज से लौट रहा था 11वीं का छात्र, तभी 6 सीनियर्स ने उसे पकड़ लिया, फिर हुआ ये सनसनीखेज कांड
लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक इंटर कॉलेज के 11वीं कक्षा के छात्र पर छह सीनियर स्टूडेंट्स ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया. छात्र के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. लखनऊ के मशहूर हजरतगंज इलाके में शुक्रवार को एक इंटर कॉलेज के छात्र पर उसके ही सीनियर छात्रों ने हमला कर दिया. 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले 16 वर्षीय छात्र पर छह बारहवीं कक्षा के छात्रों ने तेजधार हथियार से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना हजरतगंज थाना क्षेत्र में उस समय हुई, जब छात्र कॉलेज से घर लौट रहा था.