लेटेस्ट न्यूज़

हिजबुल मुजाहिद्दीन, लश्कर-ए-तैयबा, अलकायदा, ISIS... लखनऊ की ये कॉलोनियां बन रही आतंकियों का ठिकाना!

Lucknow News: पिछले 20 साल में लखनऊ से हिजबुल मुजाहिद्दीन, लश्कर-ए-तैयबा, अलकायदा, ISIS, हूजी मॉड्यूल के तमाम संदिग्ध आतंकवादी या तो गिरफ्तार किए गए है या मारे गए हैं. क्या लखनऊ की कॉलोनियां आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना साबित हो रही हैं?

ADVERTISEMENT

Terrorist Representative Image
Terrorist Representative Image
social share
google news

Lucknow News: राजधानी दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद से ही देशभर की सरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सूबे की पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. वहीं, इस धमाके के सिलसिले में कई गिरफ्तारियां हो रही हैं. जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने लखनऊ के लालबाग इलाके की रहने वाली डॉक्टर शाहीन को अरेस्ट किया है. शाहीन पर आरोप है कि वह आतंकियों के संपर्क में थी. शाहीन की गिरफ्तारी के बाद सवाल यह उठ रहा है कि लखनऊ की सीमाओं पर तेजी से बढ़ती नव विकसित कॉलोनियां क्या आतंकियों के लिए सुरक्षित ठिकाना साबित हो रही हैं? पिछले 20 साल में यहां से हिजबुल मुजाहिद्दीन, लश्कर-ए-तैयबा, अलकायदा, ISIS, हूजी मॉड्यूल के तमाम संदिग्ध आतंकवादी या तो गिरफ्तार किए गए है या मारे गए हैं. इसके पास से बड़ी मात्रा में असहले और विस्फोटक सामग्री भी मिली है.