कानपुर: फंसता देख प्रेमिका को छोड़ भागा प्रेमी, फिर अकेला देख युवती के साथ हिमांशु और उसके साथी ने जो किया, शर्मनाक
UP News: फतेहपुर का एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने कानपुर आया. मगर वह अपनी प्रेमी को तब छोड़कर चला गया, जब उसे उसकी बहुत जरूरत थी. इसके बाद युवती के साथ क्राइम हो गया.
ADVERTISEMENT

Kanpur News (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक प्रेमी ने मुश्किल समय में अपनी प्रेमिका को छोड़ दिया और मौके से भाग निकला. इसका अंजाम ये हुआ कि युवती के साथ 2 युवकों ने गंदा काम कर डाला. दरअसल प्रेमी-प्रेमिका अकेले में बैठे थे. तभी 2 युवकों ने उनकी वीडियो बना ली. वीडियो डिलीट करने के नाम पर 7 हजार मांगे. ये देख प्रेमी वहां से भाग गया और प्रेमिका को मौके पर ही छोड़ दिया. फिर दोनों युवकों ने युवती के साथ गंदा काम कर डाला.