लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के दारोगा अनुज सिंह पटेल ने रोक ली पीडब्ल्यूडी क्लर्क की कार, आगे उनके साथ जो हुआ, दबंगई की हद पार

UP News: यूपी के कानपुर में दारोगा अनुज सिंह पटेल ने तेज रफ्तार कार रोकने की कोशिश की तो कार सवार ने उनके पैर पर ही गाड़ी चढ़ा दी. इसके बाद आरोपियों ने गजब दबंगई दिखाई.

ADVERTISEMENT

Kanpur, Kanpur news, Kanpur viral news, Kanpur crime, Kanpur police, up news, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर वायरल न्यूज, यूपी न्यूज
Kanpur news
social share
Google CTA

Kanpur News: कानपुर के नशेबाज पीडब्ल्यूडी क्लर्क को रोकना कानपुर पुलिस के दारोगा को काफी भारी पड़ गया. दारोगा घायल भी हुआ और पीडब्ल्यूडी क्लर्क ने उसकी वर्दी भी फाड़ डाली. हैरानी की बात ये है कि पीडब्ल्यूडी क्लर्क ने इस दौरान खुद को भाजपा विधायक का करीबी बताया और अपना रुतबा दिखाते हुए कानपुर पुलिस के दारोगा के साथ जमकर अभद्रता की.