कानपुर: ससुर की तेरहवीं में शामिल हुए भूपेंद्र के सामने ही उसके दोनों बच्चे दुनिया छोड़ गए, हुआ क्या?
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक पिता अपने चचेरे ससुर की तेरहवीं में शामिल होने के लिए घाटमपुर इलाके में आया. मगर उसके सामने ही उसके दोनों बच्चे दुनिया छोड़ गए.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक पिता अपने चचेरे ससुर की तेरहवीं में शामिल होने के लिए घाटमपुर इलाके में आया. उसके साथ उसके दोनों बच्चे भी थे. इस दौरान पिता अपने बच्चों के साथ यमुना में स्नान करने चला गया. यहां उसकी आंखों के सामने ही उसके दोनों बच्चे डूब गए. पिता की आंखों के सामने ही उसकी दुनिया उजड़ गई.