कानपुर के बाजपेई ढाबे की तंदूरी रोटी में निकली छिपकली, खाने वाले की हालत हुई खराब, अब हुआ ये एक्शन
UP News: कानपुर की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. वीडियो में तंदूरी रोटी में छिपकली दिख रही है.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News: सोशल मीडिया पर इस समय कानपुर के एक ढाबे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, उसे देख हर कोई हैरान है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स तंदूरी रोटी लेकर ढाबा मालिक के पास आता है. इस दौरान वह तंदूरी रोटी के अंदर जो चीज ढाबा मालिक को दिखाता है, उसे देख वहां हड़कंप मच जाता है.