लेटेस्ट न्यूज़

नाम रुबीना, काम पति और भाई से रात के अंधेरे में कांड करवाना, इस शातिर महिला ने क्राइम के तरीके ही बदल दिए

Noida Crime News: नोएडा पुलिस ने एक शातिर फैमिली चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसकी मास्टरमाइंड रुबीना नाम की महिला थी. जानें कैसे रुबीना अपने पति और भाई के साथ मिलकर चोरी की प्लानिंग करती थी.

ADVERTISEMENT

Noida Crime News
Noida Crime News
social share
google news

Noida Crime News: नोएडा की सड़कों और गलियों में लोगों को एक परिवार की शक्ल में 4 लोग घूमते हुए दिखाई देते थे. देखने पर लगता कि ये परिवार बस यूं ही घूम रहा है. मगर इस परिवार की हकीकत खौफनाक थी. यह परिवार नहीं बल्कि एक गिरोह था. गिरोह की लीडर या आप कह सकते हैं कि कप्तान रुबीना थी. रुबीना का पति आशीष मसीह, भाई शाहरुख और आशीष का दोस्त विशाल इस गैंग के मेंबर थे. रुबीना अपने गैंग के साथ दिन की रौशनी में रेकी करती थी. रुबीना की पैनी नजरें उन घरों को तलाशती थीं जहां ताला लटका होता था.