लेटेस्ट न्यूज़

हमें कुछ होता है तो पापा और चाचा... ग्रेटर नोएडा में आयशा ने अपने मन से की शादी, अब सता रहा उसे ये डर

अरुण त्यागी

ग्रेटर नोएडा के दनकौर की रहने वाली एक मुस्लिम युवती द्वारा अपनी मर्जी से एक हिन्दू युवक राहुल से शादी करने का मामला सुर्खियों में आया है. युवती का कहना है कि उसके परिजन इस रिश्ते से नाराज हैं और उनकी ओर से उसे और उसके पति को जान का खतरा है.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में राहुल और आयशा
तस्वीर में राहुल और आयशा
social share

"मेरा नाम आयशा है. मैं दनकौर की रहने वाली हूं. मेरे पापा का नाम रहीस अंसारी है. इनका नाम राहुल है. मैंने अपनी मर्जी से इनसे शादी करी है. इसमें इनके घरवालों का या किसी का कोई हाथ नहीं है. मैंने अपनी मर्जी से इनसे शादी करी है. मुझे मेरे पापा से, चाचा सलीम और आजाद से मुझे खतरा है. अगर हम दोनों को कुछ होता है तो इसमें जिम्मेदार मेरे पापा और चाचा होंगे." वीडियो बनाकर यह बात ग्रेटर नोएडा के रहने वाली आयशा ने कही है. आयशा ने अपना धर्म बदल लिया है. उसने राहुल के साथ शादी कर ली है. मगर राहुल से शादी के बाद आयशा ने अपनी जान का खतरा बताया है.

यह भी पढ़ें...