लेटेस्ट न्यूज़

बरेली जंक्शन के GRP थाने में पुलिसवालों के बीच हाथापाई में हो गई फायरिंग, इंस्पेक्टर परवेज को ही लग गई गोली

बरेली जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में हथियार लोड करते समय गलती से गोली चलने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. इंस्पेक्टर परवेज अली समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, जांच के आदेश दिए गए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bareilly GRP Firing: उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन स्थित जीआरपी थाने में देर रात उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. कहा-सुनी के दौरान पिस्तौल छीने जाने की कोशिश में अचानक गोली चल गई, जिससे थाने में तैनात इंस्पेक्टर परवेज अली और एक सिपाही घायल हो गए. घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. इस घटना के बाद, मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर परवेज अली समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.