लेटेस्ट न्यूज़

शंकराचार्य के अपमान से नाराज होकर इस्तीफा देने वाले मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को DM ने बुलाया फिर बंद कमरे में 2 घंटे ये हुआ

UGC Regulations 2026 Controversy : अलंकार अग्निहोत्री का दावा है कि बंद कमरे में उन्हें प्रलोभन दिया गया कि वे अपने इस्तीफे को 'काम के तनाव' का नाम देकर छुट्टी पर चले जाएं. इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से जान का खतरा होने जैसे भी आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

Magistrate Alankar Agnihotri
Magistrate Alankar Agnihotri
social share
google news

Alankar Agnihotri UGC Controversy: उत्तर प्रदेश के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री और जिला प्रशासन के बीच ठन गई है.अलंकार अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी और जिला प्रशासन ने उन्हें बंधक बनाने की कोशिश की. अलंकार अग्निहोत्री (Alankar Agnihotri) का दावा है कि बंद कमरे में उन्हें प्रलोभन दिया गया कि वे अपने इस्तीफे को 'काम के तनाव' का नाम देकर छुट्टी पर चले जाएं. इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से जान का खतरा होने जैसे भी आरोप लगाए हैं. वहीं प्रशासन की ओर से एडीएम देश दीपक सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मजिस्ट्रेट साहब को केवल सरकारी सेवा नियमावली का पाठ पढ़ाया गया था और उन्हें ससम्मान चाय-कॉफी पिलाई गई थी.