लेटेस्ट न्यूज़

गौकशी मामले में गोमांस गायब करने के आरोप में मुरादाबाद के 10 पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की सख्त कार्रवाई

मुरादाबाद में गौकशी के आरोपियों को छोड़ने और बरामद गोमांस गायब करने के मामले में एसएसपी सतपाल अंतिल ने 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. जांच में लापरवाही और स्वेच्छाचारिता के सबूत मिलने पर यह कड़ी कार्रवाई की गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Moradabad Cow Slaughter Case: मुरादाबाद जिले में गौकशी के आरोपियों को छोड़ने और बरामद गोमांस गायब होने के गंभीर मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतपाल अंतिल ने कड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि जांच में पुलिसकर्मियों की लापरवाही और स्वेच्छाचारिता साबित होने के बाद थाना अध्यक्ष, चौकी प्रभारी, उपनिरीक्षक सहित कुल दस पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस कदम से पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि किसी भी स्तर पर अपराध और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.