लेटेस्ट न्यूज़

क्या इस्तीफा वापस ले लेंगे मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री? ब्राह्मण अपमान पर अब सामने आया उनका ये स्टैंड

Alankar Agnihotri Suspension News:अलंकार अग्निहोत्री से जब उन्हें सस्पेंड करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'मैं तो पहले ही अपना इस्तीफा दे चुका हूं. उसके बाद आप सस्पेंड करें या कोई और कार्रवाई मुझे इस पर कोई कमेंट नहीं करना.'

ADVERTISEMENT

Alankar Agnihotri's reaction to his suspension
Alankar Agnihotri's reaction to his suspension
social share
google news

Alankar Agnihotri News: बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री और यूपी सरकार के बीच की जंग अब निलंबन तक पहुंच गई है. प्रयागराज के माघ मेला में संतों के अपमान और UGC के नियम में सवर्णों के हितों का मुद्दा उठाकर इस्तीफा देने वाले अलंकार को इस्तीफे के बाद निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई उनके द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच की गई है. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं. ऐसे में अब अलंकार अग्निहोत्री का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रशासन उन्हें सस्पेंड करने की साजिश पहले से ही रच रहा था. उन्होंने दावा किया कि डीएम आवास पर हुई मुलाकात के दौरान लखनऊ से आए एक कॉल में उन्हें जातिगत रूप से अपमानित किया गया.