लेटेस्ट न्यूज़

बरेली स्टेशन के टिकट विंडो से बच्ची का हुआ था अपहरण, 6 दिनों में हुए उसके रेस्क्यू की पूरी कहानी जानिए

बरेली जंक्शन से अगवा की गई एक मासूम बच्ची को रेलवे पुलिस ने 6 दिन की कड़ी मेहनत के बाद सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में बच्ची को बेचने की नीयत से किडनैप करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जंक्शन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब टिकट विंडो के पास से एक मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया गया. बता दें कि यह घटना 28 अगस्त की है, जब बच्ची अपने परिवार के साथ स्टेशन पर मौजूद थी. इस मामले में रेलवे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 दिनों की सघन जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने इस मामले में एक कपल को गिरफ्तार भी किया है, जिसनें बच्ची को बेचने की नीयत से उसका अपहरण किया था.