बरेली में बिजली कटी तो ठीक करने ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए 2 दोस्त विजय और चंद्रसेन, अगले ही पल धू-धू कर जल उठे!
उत्तर प्रदेश के बरेली में दो दोस्तों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई. ट्रांसफार्मर ठीक करते वक्त हुई घटना का लाइव वीडियो वायरल हुआ है, जिसने सबको झकझोर दिया है.
ADVERTISEMENT

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां मधुमक्खी पालन का काम साथ करने वाले दो जिगरी दोस्तों की जिंदगी एक झटके में खत्म हो गई. बता दें कि गांव में बिजली गुल होने पर दोनों दोस्त ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए चढ़े थे और तभी हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत का शिकार हो गए. इस पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है.