बरेली को मिला पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज, 22 अरब से अधिक के 223 नए प्रोजेक्ट भी पूरे
बरेली को मिला पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण. इससे न सिर्फ चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आसपास के जिलों व उत्तराखंड को भी लाभ होगा.
ADVERTISEMENT

Bareilly Unani Medical College: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि प्रदेश के बरेली क्षेत्र को अब पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज मिल गया है, जहां चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ इलाज की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां क्षेत्र का पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज स्थापित कर इसका लोकार्पण किया है. यह मेडिकल कॉलेज न केवल बरेली बल्कि आसपास के शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, रामपुर जैसे जिलों और पड़ोसी उत्तराखंड राज्य के लिए भी स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीद लेकर आया है. लंबे समय से इस कॉलेज की मांग पूरी होने से क्षेत्र में विकास की नई लहर दौड़ने लगी है.
