लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ में नशे में मिले चौकी इंचार्ज फिर शिकायत थानेदार पर पहुंची तो वो भी थे टल्ली! दोनों के नाम सामने आए

उस्मान चौधरी

मेरठ में मकान विवाद पर पथराव के बाद बड़ा बवाल. शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी से नशे में धुत चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने की अभद्रता. थाना प्रभारी धीरज कुमार भी नशे में मिले. एसपी सिटी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने दोनों को किया लाइन हाजिर.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share

मेरठ में सोमवार देर शाम बजरिया मोहल्ले में दो पक्षों के बीच मकान को लेकर झगड़ा और पथराव हुआ. इसी बीच वहां से एक शख्स निकल रहा था. उसको पत्थर लग गया. जिस शख्स को पत्थर लगा उसका भाई शिकायत लेकर चौकी पर पहुंचा. आरोप है कि वहां चौकी इंचार्ज नशे में था और उसने पीड़ित से अभद्रता की. इस बात पर हंगामा हो गया. बात थाने पहुंच गई. आरोप ये भी है कि थानेदार भी नशे में था. घटना की सूचना पर खुद मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम मौके पर पहुंचे. उन्होंने थाना प्रभारी रेलवे रोड धीरज कुमार और केसरगंज चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार को ड्यूटी के दौरान नशे में होने की शिकायत एसएसपी से की. एसएसपी ने शिकायत मिलने के बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है.

यह भी पढ़ें...