जिस सैफ ने ब्लेड से काटा था सृष्टि का गला, अब उसकी बॉडी इस हाल में मिली, मचा हड़कंप
UP News: मिर्जापुर में 5 दिसंबर के दिन सैफ ने ब्लेड से सृष्टि का गला काटने की कोशिश की थी. वह उससे निकाह करना चाहता था. मगर लड़की ने इसके लिए साफ मना कर दिया था. तभी से पुलिस को सैफ की तलाश थी. अब सैफ का शव पुलिस को इस हाल में मिला है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में पिछले दिनों उस समय हड़कंप मच गया था जब चाय की दुकान पर बैठे अब्दुल उर्फ सैफ नाम का युवक अचानक पास के घर में घुसा था और उसने वहां हिंदू युवती सृष्टि पर ब्लेड से हमला कर दिया था. सैफ ने लड़की का ब्लेड से गला काटा था. इस हमले में युवती के गले और हाथ में गंभीर चोट आई थी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला था. बताया जा रहा था कि सैफ हिंदू युवती को पसंद करता था और उसपर इस्लाम अपनाने फिर निकाह करने का दबाव बना रहा था. अब इस मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बता दें कि आज शाम अब्दुल उर्फ सैफ का शव बरामद किया गया है.