लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर में घटिया निर्माण पर बवाल, लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ खोला मोर्चा, 70 लाख के काम पर उठे सवाल

Saharanpur News: सहारनपुर के वार्ड 38 में 70 लाख की लागत से बन रहे नाले-सड़क में भारी लापरवाही का आरोप है. निर्माण कार्य गलत तरीके से होने और जलभराव के डर से स्थानीय लोगों और पार्षद ने विरोध प्रदर्शन कर सख्त कार्रवाई की मांग की.

ADVERTISEMENT

Saharanpur News
Saharanpur News
social share
google news

Saharanpur News: सहारनपुर में विकास कार्यों को लेकर लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है. मामला वार्ड नंबर 38, माधव नगर का है, जहां सड़क और नाले के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और क्षेत्रीय पार्षद ने ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बताया जा रहा है कि सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा करीब 70 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाले का निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन इस कार्य में गंभीर लापरवाही के आरोप सामने आ रहे हैं.