लेटेस्ट न्यूज़

पेट चीरा, फिर बीच में ही छोड़ा ऑपरेशन... तड़पता रहा बुजुर्ग मरीज, डॉक्टर ने कहा- 'नहीं करेंगे ऑपरेशन'

मेरठ के आर्यावर्त अस्पताल में 65 वर्षीय बुजुर्ग के पथरी के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही. पेट चीरने के बाद बिना पथरी निकाले ही टांके लगा दिए. मरीज की हालत गंभीर.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मेरठ के एक निजी अस्पताल से डॉक्टरी लापरवाही का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां आर्यावर्त अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन कराने आए एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर बीच में ही छोड़ दिया. पेट चीरा जा चुका था, लेकिन पथरी निकालने के बजाय डॉक्टर हाथ खड़े कर बाहर निकल आए.