लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर में सपा डेलिगेशन और ग्रामीणों के बीच पत्थरबाजी-मारपीट के बाद सामने आया अखिलेश यादव का पहला रिएक्शन

Ghazipur News: गाजीपुर के निशा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने गए सपा डेलिगेशन और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई. पथराव में कई पुलिसकर्मी और नेता घायल हुए. इस घटना पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की.

ADVERTISEMENT

Akhilesh yadav reaction
Akhilesh yadav reaction
social share
google news

Ghazipur News: गाजीपुर के कटारिया गांव में निशा हत्याकांड का मामला अब बेहद गंभीर हो गया है. पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा डेलिगेशन के नेताओं और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प में ईंट-पत्थर चलने से कई लोग और पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. इस हमले की तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है. इसके साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है.