लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर के निशा हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा डेलिगेशन और ग्रामीणों के बीच हो गई जबरदस्त मारपीट, तब ये नेता थे शामिल

Nisha Murder Case Update: गाजीपुर के निशा हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन और ग्रामीणों के बीच जमकर पथराव हुआ. इस हिंसक झड़प में कोतवाल और थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी व लोग घायल हो गए. इलाके में भारी पुलिस तैनात है.

ADVERTISEMENT

Nisha Murder Case Update
Nisha Murder Case Update
social share
google news

Nisha Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में निशा हत्याकांड का मामला अब पूरी तरह से सियासी रंग ले चुका है. बुधवार को जब इस मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कटारिया गांव पहुंचा तो वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई. ग्रामीणों ने सपा नेताओं को गांव में घुसने से रोक दिया.इस दौरान ग्रामीणों और सपा नेताओं के बीच तनाव इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चल गए. इस झड़प में कई ग्रामीण सपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.