लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Gold Silver Price: दाम घटे, लेकिन नहीं बढ़ी खरीदारों की भीड़, रायबरेली के सर्राफा बाजार में पसरा सन्नाटा

Raebareli Gold Silver Price 5 August 2026: रायबरेली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि चांदी के भाव ऊंचे स्तर पर बने रहे. इसके बावजूद बाजार में ग्राहकी सुस्त रही. कारोबारियों को उम्मीद है कि आगामी त्योहारों और सहालग के साथ सोने-चांदी की खरीदारी में तेजी आएगी.

ADVERTISEMENT

दाम घटे, लेकिन नहीं बढ़ी खरीदारों की भीड़, रायबरेली के सर्राफा बाजार में पसरा सन्नाटा
दाम घटे, लेकिन नहीं बढ़ी खरीदारों की भीड़, रायबरेली के सर्राफा बाजार में पसरा सन्नाटा
social share
Google CTA

Raebareli Gold Silver Price 5 August 2026: स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा. सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन मामूली नरमी देखने को मिली, जबकि चांदी के भाव ₹2.20 लाख से ₹2.35 लाख प्रति किलो के बीच कारोबार करते रहे. इसके बावजूद बाजार में ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रही और अधिकांश शोरूम खाली नजर आए.