लेटेस्ट न्यूज़

Amethi News: अंकित हत्याकांड में 38 घंटे तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार, मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े परिजन

Amethi Murder Case: अमेठी के चर्चित अंकित कश्यप हत्याकांड में घटना के 38 घंटे बाद भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका. परिजनों ने मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर शव रखकर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ. पुलिस और प्रशासन से वार्ता के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए.

ADVERTISEMENT

 अंकित हत्याकांड में 38 घंटे तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार, मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े परिजन
अंकित हत्याकांड में 38 घंटे तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार, मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े परिजन
social share
Google CTA

Amethi Murder Case: अमेठी के गौरीगंज में चर्चित अंकित कश्यप हत्याकांड में घटना के 38 घंटे बाद भी मृतक का अंतिम संस्कार नहीं हो सका. परिजन एक करोड़ रुपये के मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर अड़े रहे. बुधवार को उन्होंने समर्थकों के साथ शव को अमेठी रोड पर रखकर प्रदर्शन किया, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया.