Chandauli News: नेशनल इंटर कॉलेज में परिचारक का आत्मदाह का प्रयास, वेतन रोकने और रिश्वत मांगने के लगाए आरोप
Chandauli Education News: चंदौली के नेशनल इंटर कॉलेज में एक परिचारक ने वेतन लंबित होने और रिश्वत मांगने के आरोपों के बीच आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन मौजूद लोगों ने समय रहते उन्हें बचा लिया. जिला विद्यालय निरीक्षक ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है, जबकि रिश्वत के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.
ADVERTISEMENT

नेशनल इंटर कॉलेज में परिचारक का आत्मदाह का प्रयास, वेतन रोकने और रिश्वत मांगने के लगाए आरोप
Chandauli Education News: सैयदराजा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय के परिचारक संतोष मिश्रा ने प्रार्थना सभा के दौरान अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया. मौके पर मौजूद शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य लोगों की सतर्कता से उन्हें समय रहते रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया.
