लेटेस्ट न्यूज़

काशी के होटल ताज में होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? दोनों ने की गंगा आरती फिर सामने आई ये बात

ADVERTISEMENT

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज ने वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और गंगा आरती में शामिल हुए. जून में शादी की खबरों के बीच उनकी यह यात्रा चर्चा में है.

social share
google news

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और 'फिनिशर' रिंकू सिंह इन दिनों अपनी मंगेतर और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ काशी की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं. आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर रिंकू सिंह 21 अप्रैल को बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी के साथ गंगा आरती का अद्भुत नजारा देखा.