लेटेस्ट न्यूज़

उन्नाव रेप पीड़िता को झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने सजायाफ्ता भाजपा पूर्व MLA कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर दिया ये फैसला

Unnao Rape Case Updates: यूपी Tak के शो 'आज का यूपी' में देखें स्मार्ट मीटर विवाद पर सरकार का यू-टर्न, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी वादा और कुलदीप सेंगर केस में दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP News: यूपी Tak का खास शो 'आज का यूपी' राज्य की उन अहम खबरों का विश्लेषण लेकर आता है जो सीधे आम जनता और सियासत से जुड़ी होती हैं. आज के अंक में हम तीन बड़ी खबरों पर चर्चा करेंगे. पहली खबर उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर मचे उस कोहराम की है जिसने सरकार को बैकफुट पर ला दिया है. दूसरी बड़ी खबर सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा 2027 के लिए किए गए '300 यूनिट फ्री बिजली' के दांव की है और तीसरी खबर उन्नाव रेप पीड़िता को दिल्ली हाई कोर्ट से लगे उस झटके की है जहां कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर की सजा बढ़ाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है.