लेटेस्ट न्यूज़

चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने जूही सिंह की जगह सीमा राजभर को दी पार्टी में ये अहम जिम्मेदारी, सपा चीफ के निशाने पर कौन?

Elections 2027 Updates: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लिया. सपा ने जूही सिंह को हटा दिया और उनकी जगह पर अहम जिम्मेदारी सीमा राजभर को दी. जानिए इस अहम बदलाव की सियासी वजह.

ADVERTISEMENT

UP Assembly Eections 2027, Seema Rajbhar, Samajwadi Party Mahila Sabha, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party PDA Strategy, Akhilesh Yadav PDA Politics, Om Prakash Rajbhar
UP News
social share
google news

UP Vidhan Sabha Chunav 2027: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी अपने पीडीए समीकरण (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) को भी लगातार धार दे रही है, उसे मजबूत कर रही है. अब अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी बदल दिया है. माना जा रहा है कि अपने पीडीए समीकरण को मजबूत करने और राजनीतिक संदेश देने के लिए सपा मुखिया ने ये कदम उठाया है.