हाथरस में धर्म परिवर्तन के शक में पार हुई क्रूरता की हदें! युवक और उसकी पत्नी को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
ADVERTISEMENT
Hathras News: यूपी के हाथरस में एक युवक और उसकी पत्नी को धर्म परिवर्तन के शक में जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गारवगढ़ गांव से एक ऐसी बर्बर और अमानवीय तस्वीर सामने आई है, जिसने न केवल मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया है बल्कि कानून-व्यवस्था को भी खुली चुनौती दी है. यहां 'धर्म परिवर्तन' के महज शक के आधार पर एक युवक और उसकी पत्नी को जो प्रताड़ना दी गई, उसने सभ्य समाज के माथे पर कलंक लगा दिया है.
