UPTak Baithak Logo

Lenskart के स्टोर पहुंचे हिंदूवादी नेता, स्टाफ को लगाने लगे तिलक... क्या है पूरे विवाद की जड़

ADVERTISEMENT

लेंसकार्ट की लीक हुई ग्रूमिंग गाइड में तिलक, कलावा और बिंदी पर प्रतिबंध के दावे के बाद देशभर में विरोध शुरू हो गया है. सीईओ पीयूष बंसल ने इसे पुराना डॉक्यूमेंट बताकर सफाई दी है.

social share
google news

मशहूर आईवियर ब्रांड लेंसकार्ट इन दिनों अपने एक इंटरनल ग्रूमिंग और ड्रेस कोड डॉक्यूमेंट के लीक होने के बाद विवादों के घेरे में है. सोशल मीडिया पर शुरू हुआ यह विवाद अब सड़कों और शोरूम्स तक पहुंच गया है, जहां उत्तर प्रदेश के मेरठ से लेकर मुंबई तक हिंदूवादी संगठनों और भाजपा नेताओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है.