UP Weather Update: बारिश से पहले हीटवेव के लिए रहिए तैयार... 23 अप्रैल को इन जिलों में चलेगी भीषण लू
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है. प्रयागराज, वाराणसी और आगरा जैसे शहरों में गर्मी का प्रचंड सितम देखने को मिलेगा.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग (IMD) ने 23 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में भीषण लू (Heat Wave) चलने का 'येलो अलर्ट' जारी किया है. पछुआ हवाओं के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है.